Samagra Kyc Status: समग्र पोर्टल आधार e-KYC स्थिति कैसे देखे

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

Samagra Kyc Status 2024: समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन, मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत समग्र पोर्टल पर राज्य के सभी लोगो की एक समग्र सदस्य आईडी बनायीं गयी है। इस परिवार सदस्य आईडी की के द्वारा लोगो को सरकारी योजनाओ का लाभ सीधे दिया जाता है। लेकिन योजना के लाभ उन लोगो तक नहीं पहुंच पाता, जिन्होंने समग्र आधार ई-केवाईसी नहीं करवाया है। इस लेख में Samagra ID Portal Aadhaar e-Kyc Status, बैंक खाते में आधार की स्थिति तथा NPCI डी.बी.टी. सक्रिय की स्थिति कैसे देखे एवं अपना आधार कार्ड समग्र पोर्टल पर Samagra eKYC लिंक कैसे करे के बारे में जानकारी दी गयी है।

Samagra Portal Aadhaar eKyc Status

समग्र पोर्टल आधार eKYC 2024

मध्य प्रदेश के सभी लोगो के समग्र पोर्टल पर पंजीयन किये जाते है एवं उनको एक यूनिक समग्र सदस्य आईडी प्रदान की जाती है। इस आईडी की मदद से व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ, स्कुल-कॉलज में छात्रवृति एवं प्रवेश, पेंशन, किसानो को सब्सिडी आदि दी जाती है। Samagra ID Portal पर बच्चे के जन्म के तुरंत बाद तथा सभी लोगो का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया जाता है।

लेकिन हमने देखा है की कभी-कभी परिवार के किसी सदस्य का परिवार आईडी में नाम या जन्म तिथि या पता गलत होता है। इसे सही करने के लिए पंचायत या वार्ड कार्यालय जाना पड़ता है। पर अब आप Samagra Aadhaar e-Kyc करके अपनी प्रोफाइल सदस्य आईडी को सही कर सकते है। इसके लिए आपको समग्र आधार केवाईसी करने के बाद Samagra eKyc Status देखना होगा।

अभी लाड़ली बहना योजना के फार्म भरे जा रहे है इसके लिए Samagra ID KYC करना जरुरी है।

समग्र ई-केवायसी स्थिति जानें (Samagra Kyc Status Check Online)

Samagra Portal Aadhaar NPCI DBT e-Kyc Status: समग्र वेबसाइट पोर्टल पर अपनी समग्र आईडी की केवाईसी स्थति के साथ आप निम्न जानकारी देखे सकते है :-

  1. समग्र में आधार की स्थिति
  2. बैंक खाते में आधार की स्थिति
  3. डी.बी.टी. सक्रिय की स्थिति

समग्र केवाईसी स्थिति देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – <strong>samagra.gov.in</strong> पर जाए।

इसके बाद – ई-केवायसी स्थिति जाने पर क्लिक करे।

अपनी समग्र आईडी दर्ज करे।

इसके बाद खोजे बटन पर क्लिक करे।

आपकी समग्र आईडी की स्थिति की जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी

समग्र आईडी आधार कार्ड eKYC केवाईसी लिंक करे

Samagra Portal Aadhaar eKyc Online

अपनी समग्र आईडी को आधार कार्ड से लिंक e-KYC करने के लिए आपके पास ये डॉक्यूमेंट होना चाहिए :-

  1. समग्र सदस्य आईडी
  2. आधार कार्ड
  3. आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर

समग्र eKyc करने के लिए सबसे पहले Samagra Portal – samagra.gov.in पर जाना होगा।

  • इसके बाद – e-KYC करें पर क्लिक करे।
  • समग्र सदस्य आईडी तथा कॅप्टचा कोड दर्ज कर, बटन पर क्लिक करे।
  • मोबाइल नंबर दर्ज कर, OTP प्राप्त करे
  • ओटीपी दर्ज कर सत्यापित करे।
  • आधार नंबर दर्ज करे और Send Otp पर क्लिक करे
  • आपके आधार से जुड़े मोबाइल पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करे।
  • जानकारी सत्यापित कर अपडेट करे।

यह भी पढ़े

MP लाड़ली बहना योजना पात्रता 
लाड़ली बहना योजना केवाईसी
Ladli Behna Yojana online Registration – लाड़ली बहना योजना रजिस्ट्रेशन
लाड़ली बहना योजना महत्वपूर्ण दस्तावेज लिस्ट
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना Form MP 2024
MP एम राशन मित्र पोर्टल 2024
संबल कार्ड डाउनलोड 2024
MP RTE Portal Admission Online Form 2024 निशुल्क प्रवेश ऑनलाइन आवेदन
समग्र आईडी प्रोफाइल अपडेट आवेदन स्थिति कैसे पता करे

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

36 thoughts on “Samagra Kyc Status: समग्र पोर्टल आधार e-KYC स्थिति कैसे देखे”

    • समग्र पोर्टल पर सर्वर लोड होने के कारण समस्य हो रही है, ट्राई करते रहे OTP आ जायेगा

      Reply
  1. केवाईसी करवाने के बाद मैंने आधार अपडेट करवा लिया मतलब उसमें नाम चेंज करवा लिया तो क्या फिर मुझे दोबारा केवाईसी करवानी पड़ेगी

    Reply
    • अगर आपने आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि या फिर पता, eKYC के बाद अपडेट कराया है तो आपको दोबारा फिर से समग्र KYC करानी होगी।

      Reply
  2. Mainee 14 march ko ekyc krke apne samgra I’d me name update krayi,but abhi tk update nhi hua … pending bta rha hai..kya kru samjh nhi AA rhA

    Reply
  3. स्थिति चेक करने के लिए समग्र id no, डालने पर भी कुछ नहीं बताता है

    Reply
  4. Mene maayke se bani meri samagr id se ekyc krwali…jinpe mere pita k name hsi..or phir mene mere pati ka nam pe samagr id transfer krwali..to kya mjhe dobara miya k samagra id k sath ekyc dobara krwani hogi..ladli behna yojna k tehet

    Reply
  5. mene ekyc ki thi par mere ekyc karte smaye aadar number nahi maga tha aadar me link mobile number pe otp ayaa fir otp sabmit karne ke bad ekyc ho gai meri ekyc manay rahegi ya fir se ekyc karani padegi

    Reply
    • पहले से समग्र आईडी में आधार जुड़ा होने से आधार नंबर नहीं माँगा जाता है। आपके प्रश्न अनुसार आपका ekyc हो चूका है आपको KYC दोबारा नहीं करना पड़ेगा।

      Reply
    • eKYC करते समय आईडी में मोबाइल नंबर जुड़ जाता है, आपको फिर से मोबाइल नंबर जोड़ने की आवश्यकता नहीं है

      Reply
  6. मेरा समग्र में आधार कार्ड लिंक है और बैंक अकाउंट में खाता नंबर लिंक है और एनपीसीआई DBT भी चालू है फिर मैं चेक कर रहा हूं तो आधार कार्ड लिंक में हां आ रहा है और बैंक मे आधार लिंक मे और डीबीटी में आप्राप्त जानकारी आ रही है ऐसा क्यों

    Reply
    • यदि आपके अनुसार सभी सही है तो आप को कुछ करने की जरूरत नहीं है पोर्टल पर अभी अपडेट का कार्य चल रहा है इसलिए ऐसी जानकारी दे रहा है।

      Reply
    • ट्राई करते रहे, eKyc हो जयेगा। कभी-कभी पोर्टल पर अपडेट का काम होने पर, ऐसे समस्या आती है

      Reply
  7. Maine dbt karwai h lekin samgra ekyc ke status me bank khate me adhai ka status nhi likh ke aa raha h or dbt enabal me bhi nhi likh ke aa raha kya kare

    Reply
    • वैसे Kyc अपडेट होने में 24 घंटे लगते है, लेकिन समग्र पोर्टल पर kyc तुरंत अपडेट भी की जा सकती है, आप ग्राम पंचायत सचिव को फोन लगा कर कहे की SPR पोर्टल पर लॉगिन कर, Aadhaar Kyc Approve करे।

      Reply
  8. sir,
    nagarpalik ko ekyc approved karne ki liye kaha ,ekyc +aadhar ,diya after 3days kaha ki aap dubara ekyc Kara ke laoo.kyc sahi nahi hua me kya karu.

    Reply
    • आप फिर से eKyc करे। और नगरपालिका में जा कर कहे, फिर से kyc कर दी है। समग्र पोर्टल पर तुरंत kyc अप्रूव करने का ऑप्शन होता है, उन्हें तुरंत kyc अप्प्रूव करने को कहे।

      Reply
  9. समग्र हेल्प लाईन नम्बर अमान्य है कोई भी समय सीमा नहीं है ईकेवायसी करवाने का। सरकारी कामकाजों का बुरा हाल है। इसे भी ठेके पर दे दीजिये। कम से कम समय पर काम तों हो जायेगा,,,,,,काई धनीधोरी ,,,,जबावदेह तो होना चाहिये।

    Reply

Leave a Comment