राजस्थान महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना (कक्षा 1 से 12 तक) – (Mahatma Gandhi English Medium School Yojana) : देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के लिए अभी भी और अधिक प्रयास किये जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही डै। वर्तमान समय वैश्वीकरण का है। शिक्षा में सतत्‌ विकास के वैश्विक लक्ष्यों क साथ संरेखण करने के लिए वैश्किक शिक्ष के विकास एजेंडा की दिशा में सतत प्रयास करने की महती आवश्यकता है।

Mahatma Gandhi English Medium School Yojana

राजस्थान महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना 2023

प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अंग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक है जिससे राज्य के विद्यार्थी वैश्विक समुदाय के साथ आगे बढ़ कर अपना भविष्य तलाश सके। राजस्थान हिंदी भाषी प्रदेश होने से प्राय: देखा जा रहा है कि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत अधिकतर विद्यार्थी अंग्रेजी में अपेक्षाकृत उपलब्धि प्राप्त करने में कठिनाई का अनुभव करते है।

राज्य में “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर “महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)” (Mahatma Gandhi English Medium School) कक्षा 1 से 12 वीं तक, स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

  • ताकि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी भी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।
  • इन विद्यालयों को जिलों एवं ब्लॉक में उत्कृष्टता के केन्द्र (Center Of Excellence) के रूप में विकसित किया जायेगा।
  • राज्यों में जिला और ब्लॉक स्तर पर 1670 अंग्रेजी माध्यम स्कूल चल रहे हैं।
  • अगले आने वाले दो वर्षों में 1200 और खोले जायेंगे।
  • प्रदेश में 348 और सरकारी स्कूलों को महात्मा गांधी सरकारी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) में बदलने का फैसला किया है।

शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में एक-एक हजार महात्‍मा गांधी English Medium स्‍कूल और खोले जायेंगे।

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना का उद्देश्य

राजकीय विद्यालयों के छात्रों को वैश्विक स्तर पर ले जाने एवं स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम का वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना को शुरू किया गया है।

राजस्थान महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना मुख्य बाते

योजना का नाम राजस्थान महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना
विभाग माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान
योजना प्रारम्भ19-06-2019
वित्त पोषितराज्य
योजना का प्रकारव्यक्तिगत
आधिकारिक वेबसाइट educationsector.rajasthan.gov.in

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए आवश्यक दस्तावेज

Mahatma Gandhi Government Schools (English Medium) आवेदन हेतु आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है :-

  • आधार कार्ड की प्रति
  • जन-आधार/भामाशाह कार्ड की प्रति
  • पासपोर्ट फोटो
  • पिछली कक्षा की अंकसूची
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

MGEMSY योजना में आवेदन कैसे करें

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एडमिशन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन किया जा सकता है।

REGISTERATION FORM – For Mahatma Gandhi Government Schools (English Medium) -> क्लिक करे

यह भी पढ़े

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment