झारखंड राज्य फसल राहत योजना: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

राज्य में किसानो को फसल क्षति होने पर किसानो को बहुत नुकसान का सामना करना पड़ता है। इससे उनकी आर्थिक स्थिती कमजोर पड़ती है एवं दूसरी फसल लगाने के लिए पैसा नहीं मिलता है। इसी के कारण कई किसान भाई दूसरी फसल की पैदावार अच्छी नहीं कर पाते, क्योकि उनके पास पर्याप्त पैसा नहीं रह पाता।इसीलिए झारखंड राज्य सरकार के द्वारा किसानो की फसल नुकसान की भरपाई के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम झारखंड राज्य फसल राहत योजना (Jharkhand Rajya Fasal Rahat YojanaJRFRY) है। यह फसल बीमा योजना न होकर फसल क्षति होने पर किसानों को प्रदान की जानेवाली एक क्षतिपूर्ति योजना है। आईये इस योजना के बारे में eKYC, List, Online Apply, PDF फॉर्म तथा Last date के बारे में विस्तार से जानते है।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana

झारखंड राज्य फसल राहत योजना

राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण को सुरक्षित रखने के लिए झारखंड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) के नाम से एक नई योजना की शुरुआत की है। यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल नुकसान पूर्ति के मामले में सुरक्षा कवच प्रदान करने तथा एक निश्चित आर्थिक सहायता प्रदान करती है। किसानो की 30 से 50 प्रतिशत तक फसल क्षति होने पर आवेदक को प्रति एकड़ 3000 रुपये सहायता राशि दी जाएगी तथा 50 % से अधिक फसल क्षति होने पर प्रति एकड़ रु 4000 सहायता राशि दी जाएगी। किसान को अधिकतम 5 एकड़ तक फसल क्षति सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना में भू:स्वामी तथा भूमिहीन किसान, दोनों को शामिल किया जायेगा। योजना में किसानों को किसी भी प्रकार के फसल बीमा प्रीमियम भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें सीधे बैंक खाते में सरकार द्वारा फसल क्षति का पैसा आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जायेगी।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana का उद्देश्य

झारखंड राज्य फसल राहत योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को फसल नुकसान के बोझ से ऊपर उठाकर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इससे किसानो को दूसरी फसल लगाने के लिए आर्थिक लाभ मिलेगा।

राज्य फसल राहत योजना मुख्य बिंदु

योजना का नाम झारखंड राज्य फसल राहत योजना
विभाग कृषि विभाग
राज्य झारखण्ड
फसल रबी-खरीफ
वर्ष 2024-25
आवेदन ऑनलाइन
PDF फॉर्म डाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइट jrfry.jharkhand.gov.in

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार संख्या
  2. मोबाइल संख्या
  3. आधार संबद्ध बैंक खाता विवरण – पासबुक
  4. अद्यतन भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र अथवा राजस्व रसीद
  5. वंशावली (मुखिया / ग्रामप्रधान / राजस्व कर्मचारी / अंचल अधिकारी द्वारा निर्गत)
  6. सरकारी भूमि पर खेती करने हेतु राजस्व विभाग से निर्गत बंदोबस्ती पट्टा
  7. घोषणा पत्र (रैयत और बटाईदार किसान द्वारा)
  8. बटाईदार किसान द्वारा सहमति पत्र
  9. पंजीकृत किसानों के चयनित फसल एवं बुवाई के रकबा का पूर्ण विवरण

झारखंड राज्य फसल राहत योजना eKYC

सभी आवेदक किसानों को अपना आधार संख्या बायोमैट्रिक्स प्रणाली (इ-के0वाई0सी0 -eKyc) द्वारा प्रमाणित करना होगा। तभी आवेदन मान्य होगा। आप नजदीकी प्रज्ञा सीएससी केंद्र पर केवाईसी करा सकते है।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना PDF लाभ

  • योजना अंतर्गत लाभ केवल प्राकृतिक आपदा से होने वाली फसल क्षति के मामले में लागू
  • योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन निबंधन एवं प्रत्येक फसल मौसम (खरीफ एवं रबी) में अलग अलग आवेदन करना होगा
  • योजना में भाग लेने के लिए कोई प्रीमियम नहीं देना है।
  • प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति का आकलन एवं निर्धारण Crop Cutting Experiment (CCE) के आधार पर किया जाएगा
  • 30 % से 50 % तक फसल क्षति होने पर आवेदक को प्रति एकड़ रु 3000 सहायता राशि दी जाएगी
  • 50 % से अधिक फसल क्षति होने पर आवेदक को प्रति एकड़ रु 4000 सहायता राशि दी जाएगी
  • अधिकतम 5 एकड़ तक फसल क्षति सहायता राशि दी जाएगी।

योजना के अंतर्गत आवेदन करने की पात्रता

  • सभी रैयत एवं बटाईदार किसान
  • किसान झारखंड राज्य के निवासी हों।
  • आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
  • आवेदक किसान की वैध आधार संख्या होनी चाहिए
  • कृषि कार्य करने से संबंधित वैध भूमि दस्तावेज ( भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र अथवा राजस्व रसीद राजस्व विभाग से निर्गत बंदोबस्ती पट्टा / बटाईदार किसान द्वारा भू-स्वामी से सहमति पत्र)
  • न्यूनतम 10 डिसमिल और अधिकतम 5 एकड़ हेतु निबंधन
  • सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक

झारखंड राज्य फसल राहत योजना Online Apply

योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट jrfry.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना Online Apply
  • इसके बाद किसान पंजीकरण करे – लिंक पर क्लिक करे।
  • आधार कार्ड के अनुसार नाम एवं आधार कार्ड नंबर दर्ज करे
  • मोबाइल नंबर दर्ज कर Get OTP बटन पर क्लिक करे।
  • ओटीपी एवं कॅप्टचा कोड दर्ज करे।
  • घोषणा पर टिक कर आगे बढे।
  • आपकी फसल की सभी सही जानकारी दर्ज करे।
  • पासबुक एवं आधार कार्ड का फोटो अपलोड करे।
  • खाता खसरा नकल अपलोड करे।
  • फॉर्म को ऑनलाइन सब्मिट करे।

आप स्वय द्वारा अथवा अपने नजदीकी प्रज्ञा CSC – सीएससी केंद्र पर जाकर भी पंजीकरण करा सकते है।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना फॉर्म PDF 2024 Download

झारखंड राज्य फसल राहत योजना फॉर्म PDF 2023
घोषणा पत्र – रैयतडाउनलोड
सहमति पत्र बटाईदारडाउनलोड
घोषणा पत्र – बटाईदारडाउनलोड

राज्य फसल राहत योजना List

किसान भाई आधिकारिक वेबसाइट या ग्राम पंचायत से झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना List डाउनलोड कर नाम देख सकते है।

सम्पर्क करे

तकनीकि सहायता के लिए किसान भाई [email protected] पर संपर्क करें। किसान भाई सभी प्रकार की समस्याओं के निवारण हेतु किसान कॉल सेंटर नंबर 18001231136 पर संपर्क कर सकते है।

यह भी पढ़े

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment