मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड: आवेदन फॉर्म, पात्रता

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड, (पशुपालन प्रमाग) अर्न्ततत पशुपालन निदेशालय, झारखंड द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana) को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत पशुपालक महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा अब 90 प्रतिशत अनुदान (सब्सिडी) दी जा रही है। इस लेख में झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना form डाउनलोड करे, Mukhyamantri Pashudhan vikas Yojana Jharkhand form pdf download लिंक निचे दी गयी है।

इस लेख के बारे में !

झारखण्ड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद ग्रामीण गरीब आबादी को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। गव्य विकास निदेशालय द्वारा संचालित उपयोजना के तहत लाभुकों को मिलने वाले अनुदान में संशोधन कर पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब आपदा, आगलगी, सड़क दुर्घटना से प्रभावित परिवार की महिला, परित्यक्त और दिव्यांग महिलाओं को 90 प्रतिशत अनुदान पर दो दुधारू गाय या भैंस दिया जाएगा। इससे पूर्व तक 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा था। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखण्ड के सभी जिलों में संचालित पशुपालन प्रक्षेत्र की योजनाओं बकरा विकास योजना, सूकर विकास योजना, बैकयार्ड लेयर कुक्कुट (लो इनपुट लेयर कुक्कुट पालन) योजना, ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना, बतख चूजा वितरण योजना, बकरा, बकरी, सूकर आदि का लाभ दिया जायेगा।

गव्य पालन के तहत मिलने वाले अनुदन में संशोधन

बकरा पालन, सूकर पालन, बैकयार्ड लेयर कुक्कुट पालन, बायलर कुक्कुट पालन और बत्तख चूजा पालन में असहाय विधवा महिला, दिव्यांग, निसंतान दंपत्ति को छोड़कर अन्य सभी वर्गों को अब 75 प्रतिशत अनुदान पर योजना का लाभ दिया जाएगा। इससे पहले 50 प्रतिशत अनुदान देने की व्यवस्था थी।

गाय/भैंस खरीदने पर सब्सिडी

कामधेनु डेयरी फार्मिंग की उपयोजना के तहत मिनी डेयरी के जरिए पांच दुधारू गाय व भैंस वितरण योजना और मिडी डैयरी के जरिए मिलने वाले दस गाय और भैंस वितरण योजना के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लाभुकों को जहां पूर्व में 33.33 प्रतिशत अनुदान प्राप्त होता था, उसे बढ़ा कर अब 75 प्रतिशत कर दिया गया है।

चैफ कटर वितरण योजना में अनुदान

उपरोक्त योजना के तहत अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लाभुकों को छोड़ कर अन्य को मिलने वाले 25 प्रतिशत अनुदान को बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया गया है। चैफ कटर वितरण एवं प्रगतिशील डेयरी कृषकों की सहायता के लिए संचालित उपयोजना के तहत हस्त चलित चैफ कटर वितरण योजना के तहत सभी लाभुकों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता था। अब इसमें संशोधन करते हुए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और दुग्ध उत्पादक समिति के लिए 90 प्रतिशत अनुदन उपलब्ध कराया जाएगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अतिरिक्त अन्य जातियों के लिए 75 प्रतिशत अनुदन निर्धारित किया गया है।

प्रगतिशील डेयरी कृषकों को लाभ

प्रदेश में प्रगतिशील डेयरी कृषकों को सहायता प्रदान करने के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले मिल्किंग मशीन, पनीर खोबा मशीन, बोरिंग एवं काऊ मैट के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और दुग्ध उत्पादक समिति को 90 प्रतिशत एबं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लाभुकों के अतिरिक्त अन्य सभी जातियों के लिए 75 प्रतिशत अनुदान का प्रविधान किया गया है।

पशुधन विकास योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण पशुपालको की आर्थिक स्थिति में सुधार करने तथा ग्रामीण स्तर पर युवाओ को स्व-नियोजित कर आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके पलायन को रोकने के उद्देश्य से पशुधन विकास के लिए कृषि पशुपालन एवं सहकारिता कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग (JSLPS, MGNREGA) द्वारा योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। झारखंड पशुधन विकास योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो की आय बढ़ाना है।

  • राज्य में दूध, मांस, अंडा के उत्पादन में वृद्धि लाकर राज्य को सशक्त बनाना।
  • ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन के माध्यम से स्वरोजगार तथा अतिरिक्त घरेलु आमदनी का सृजन
  • ग्रामीण पशुपालको की आय को दुगुना करना।

पशुधन विकास योजना मुख्य बाते

योजना का नाम मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना
विभाग कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
राज्य झारखण्ड
अनुदान पशुपालन करने पर
लाभार्थी झारखण्ड राज्य के सभी किसान
आवेदन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.jharkhand.gov.in/agriculture/dah

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के लाभ

मांस एवं आण्डा उत्पादन के जरिए किसानों की आय में वृद्धि

  • बकरी पालन – उच्च नस्ल की 4 मादा एवं 1 नर बकरे का वितरण
  • सुकर पालन – उच्च नस्ल की 4 मादा एवं 1 नर सुकर का वितरण
  • बतख चूजा – 15 बतख प्रति लाभुक

दुधारू मवेशी गाय वितरण कार्यक्रम योजना

  • दो दुधारू गाय वितरण योजना –50 % सब्सिडी के साथ 6 महीने के अंतराल के पर 2 उच्च नस्लीय दुधारू गाय
  • कामधेनु डेयरी फार्मिंग की योजना – मिनी डेयरी के लिए 5 तथा मिड डेयरी के लिए 10 उच्च कोटि की दुधारू गाय
  • हस्त एवं विद्युत चलित चेफ कटर का वितरण – 50% अनुदान पर हस्त एवं विधुत चलित चेफ कटर
  • प्रगति शील डेयरी कृषको को सहायता – अनुदानित दर पर पशुआहार, मिनिरल मिक्सचर, वाटर सप्लाई सिस्टम इत्यादि।

पशुधन योजना के तहत शेडनिर्माण सहायता

योजना के तहत पशुओ के लिए शेड निर्माण की सहायता भी प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana पात्रता

  • राज्य का स्थाई निवासी योजना में आवेदन कर सकता है।
  • पशुपालक या किसान ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • आवेदक के पास पशुपालन के लिए सभी जरुरी चीजें जैसे की जगह, पानी आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री पशुधन योजना झारखंड आवेदन के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (लागू होने की स्थिति में)
  • विधवा प्रमाण पत्र (लागू होने की स्थिति में)
  • बैंक खाता पासबुक

झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना form डाउनलोड करे

Mukhyamantri Pashudhan vikas Yojana Jharkhand form pdf download कर इसमें सभी जानकारी सही भरे – इसके बाद जिला पशुपालन विभाग में आवेदन सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी के साथ जमा करे।

Jharkhand Pashudhan vikas Yojana form pdf download –क्लिक करे

मुख्यमंत्री पशुधन योजना झारखंड आवेदन

इस योजना का लाभ लेना के लिए निचे दिए गए स्टेप फोल्लो करें :-

  • सबसे पहले अपने नजदीकी पशुपालन विभाग के कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां से आपको झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना form का आवेदन फॉर्म लेना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करे।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म के साथ दस्तावेज अटेच करने है और इसे वही पर जमा कर दे।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में लाभ ऐसे मिलेगा

ग्राम सभा की अनुशंसा के बाद, उपयुक्त की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति अंतिम रूप से लाभुकों का चयन करेगी।

विस्तृत जानकारी के लिए जिला पशुपालन अधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी या पंचायत के मुख्या से संपर्क करे।

कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग सब्सिडी जानकारी – पीडीऍफ़ में पड़े – क्लिक करे

अगर आप भी झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन योजना में आवेदन करना चाहते है तो आप इस लेख को पढ़कर योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया को समझ सकते है। आशा करता हूँ की आपको इस लेख में पूरी जानकारी मिल गयी होगी। अगर आपको यह article अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

लोगो के द्वारा पूछे गए प्रश्न – FAQ

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में कितना अनुदान मिलता है?

योजना के तहत महिला पशुपालको को 90 प्रतिशत अनुदान तथा अन्य पशुपालको को 75 प्रतिशत अनुदान मिलता है।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड का लाभ किसे मिलेगा?

राज्य के पशुपालक किसानो को

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment