UP Shramik Card Download 2023: श्रमिक कार्ड ऑनलाइन उत्तर प्रदेश

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

shramik card up | UP shramik card Download | श्रमिक कार्ड ऑनलाइन उत्तर प्रदेश | up shramik card | श्रमिक कार्ड लिस्ट उत्तर प्रदेश | up shramik card registration | श्रमिक कार्ड लिस्ट उत्तर प्रदेश 2023 | UP श्रमिक कार्ड डाउनलोड कैसे करे इसके बारे में जानकरी दी गयी है। भवन एवं सन्निर्माण कर्मकारअधिनियम 1996 के अंतर्गत राज्य के स्तर पर उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (upbocw) का गठन किया गया है। बोर्ड के माध्यम से राज्य के श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्रदान किया जाता है। जिससे की कर्मकार श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ सीधे मिल सके। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कार्यो में नियोजित विभिन्न श्रेणी के कामगारों की कार्य दशाओं तथा उनके कार्यो के गुणवत्ता में सुधार व सरकार द्वारा शुरू की गयी विभिन्न हितकारी योजनाओ के द्वारा आर्थिक सहायता देकर उनके जीवन स्तर को उपर उठाना है।

UP Shramik Card Download

श्रमिक कार्ड ऑनलाइन उत्तर प्रदेश योजना का उद्देश्य 

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों में काम करने वाले श्रमिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ऐसी स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शासन द्वारा कर्मकार कल्याण बोर्ड का गठन कर श्रमिकों को विभिन्न आर्थिक सहायता योजनाओं के माध्यम से लाभ प्रदान करना योजना का मुख्य उद्देश्य है।

ई श्रमिक पंजीयन कार्ड डाउनलोड लिंक 2023

UP श्रमिक कार्ड के लाभ

  • राज्य के सभी श्रमिकों का श्रमिक आईडी कार्ड बनाया जाता है।
  • इस श्रमिक आईडी कार्ड से योजनाओ का लाभ पात्र श्रमिक को सीधे मिलता है।
  • श्रमिक कार्ड ऑनलाइन उत्तर प्रदेश से परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता मिलती है।
  • श्रम आईडी कार्ड से श्रमिक के बच्चो को शिक्षा के लिए छात्रवृति सहायता प्रदान की जाती है।
  • केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी जनकल्याण योजनाओ का लाभ आसानी से मिलता है।

UP shramik card Download के मुख्य बिंदु 

[su_table responsive=”yes”]

योजना का नाम उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड
विभाग श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
उद्देश्य योजनाओं के माध्यम से लाभ प्रदान करना
राज्य उत्तर प्रदेश
लाभार्थी राज्य के नागरिक
आधिकारिक वेबसाइट http://upbocw.in/

[/su_table]

UP shramik card Download ऑनलाइन उत्तर प्रदेश

UP श्रमिक कार्ड डाउनलोड 2021 : उत्तरप्रदेश श्रमिक कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (upbocw) की आधिकारिक वेबसाइट (www.upbocw.in) पर जाना होगा। UP श्रमिक कार्ड डाउनलोड करने की  प्रक्रिया निम्न है।

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद मेनू में ‘श्रमिक‘ पर क्लिक करना होगा।
  • श्रमिक मेनू ऑप्शन में ‘श्रमिक सर्टिफिकेट‘ पर क्लिक करे।
  • एक फॉर्म खुलेगा उसमे अपनी आधार कार्ड संख्या या पंजीयन संख्या दर्ज करे।
  • ‘Search’ बटन पर क्लिक करे।
  • एक पोप अप विंडो में आपका श्रमिक कार्ड ओपन हो जायेगा।
  • प्रिंट बटन पर क्लिक कर अपना श्रमिक आईडी कार्ड डाउनलोड करे।

श्रम विभाग योजना लिस्ट उत्तरप्रदेश 

मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना

  • मातृत्व हितलाभ में पंजीकृत पुरूष कामगारों को योजना के तहत 6,000 रु एकमुश्त में देय होंगे।
  • महिला कर्मकार को संस्थागत प्रसव की स्थिति में 3 माह के न्यूनतम वेतन के समतुल्य धनराशि तथा 1,000 रु चिकित्सा बोनस के रूप में दिया जायेगा।
  • महिला श्रमिक को गर्भपात होने की स्थिति में 06 सप्ताह के समतुल्य तथा नसबन्दी कराये जाने पर 02 सप्ताह के समतुल्य न्यूनतम वेतन का भुगतान किया जायेगा।
  • शिशु के पुत्र होने की स्थिति में एकमुश्त 20,000 रुपये तथा पुत्री होने पर 25,000 रुपये प्रति शिशु की दर से देय होगा।
  • परिवार में पहली सन्तान बालिका होने अथवा दूसरी सन्तान के भी बालिका होने की स्थिति अथवा कानूनी रूप से गोद ली गयी बालिका की स्तिथिमें  25,000 रुपये की सावधि जमा। जन्म से दिव्याॅंग बालिका की दशा में रू 50,000 की सावधि जमा होगी। परिपक्वता राशि बालिका के 18 वर्ष की आयु तक अविवाहित रहने की दशा में ही देय होगी। शर्त पूर्ण न होने पर कोई भी राशि देय नहीं होगी।

संत रविदास शिक्षा सहायता योजना

इस योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 25 वर्ष से कम आयु के अधिकतम दो बालक /बालिकाओं को कक्षा 1 ली से प्रारंभ कर उच्चतर शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति सहायता प्रदान की जाती है।

  • योजना में परिवार के केवल दो बच्चों को लाभ प्रदान किया जाता है।
  • कक्षा 1 से 5 तक 150 रु प्रतिमाह,
  • 6 वीं से 10 वीं कक्षा तक 200 रु प्रतिमाह,
  • कक्षा 11 व 12 वीं  में 250 रु प्रतिमाह दिए जाते है।
  • आई.टी.आई. (ITI)अथवा समकक्ष प्रशिक्षण हेतु सरकारी फ़ीस के समतुल्य।
  • स्नातक हेतु 1000 रु तथा विशेष डिग्री हेतु 2000 रु
  • इंजीनियरिंग/मेडिकल डिग्री हेतु  8000 रु प्रतिमाह।
  • अनुसंधान हेतु रुपये 12,000 प्रतिमाह दिए जाते है।
  • कक्षा 10 एवं 12 उत्तीर्ण बालिकाओं को साईकिल दी जाती है।

मेधावी छात्र पुरस्कार योजना

  • सभी पंजीकृत कर्मकार पात्र होंगे
  • जिनके पुत्र एवं पुत्रियों ने कक्षा 5 से 9 वीं तक 55 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हो
  • कक्षा 10 से 12 वीं तक 50 प्रतिशत या उससे अधिक,
  • आई.टी.आई. (व्यावसायिक प्रशिक्षण)/ बी.ए./बी.काॅम/बी.एस.सी., एम.ए./ एम.काॅम/ एम.एस.सी, एल.एल.बी. तक 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हो
  • तथा पाॅलीटेक्निक डिप्लोमा, इंजीनियरिंग/मेडिकल डिग्री हेतु राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के उपरान्त प्रवेश लिया गया हो

आवासीय विद्यालय योजना

  • पंजीकृत सभी निर्माण कामगार श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियां, जिनकी आयु 6 से 14 वर्ष के मध्य हैं, उन्हें निःशुुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान करना।
  • निःशुल्क आवास, वस्त्र, भोजन एवं अन्य सुविधायें प्रदान करना।
  • राज्य के 12 जनपदों में योजना संचालित है।
  • अटल आवासीय विद्यालयों के प्रारम्भ होने के बाद उनमें विलय किया गया।

कौशल विकास, तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना

  • वर्तमान समय में इस योजना के तहत उत्तरप्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
  • उत्तरप्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
  • पंजीकृत श्रमिक द्वारा स्वयं प्रशिक्षण प्राप्त करने की दशा में अकुशल श्रमिक का न्यूनतम वेतन के समतुल्य धनराशि दी जाती है।
  • योजना में प्रशिक्षण के बाद मूल्याॅंकन परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा।

सौर उर्जा सहायता योजना

  • पंजीकृत निर्माण श्रमिक के स्थायी आवास पर योजना यंत्र स्थापित किये जायेंगे।
  • योजना के अन्तर्गत 2 एल.ई.डी. (LED) बल्ब, 1 डी.सी. टेबल फैन, 1 सोजर पैनल, चार्जिंग कन्ट्रोलर, 1 मोबाइल चार्जर स्थापित किया जाता है।
  • दिए गये संयंत्र पर 05 वर्ष की गारण्टी दी जाती है।

कन्या विवाह अनुदान योजना

  • पंजीकृत श्रमिक की अविवाहित पुत्री/पंजीकृत महिला श्रमिक के स्वयं के विवाह के सन्दर्भ में स्वजातीय विवाह में 55,000 रुपये प्रति पुत्री तथा अन्र्तजातीय विवाह की स्थिति में 61,000 रुपये की अनुदान धनराशि दी जाती है।
  • कम से कम 11 जोडे़ के सामूहिक विवाह की दशा में अनुदान राशि रू 65,000 तथा प्रति जोड़े 7,000 रुपये का आयोजन व्यय भी बोर्ड द्वारा वहन किया जायेगा।
  • वर-वधू प्रत्येक की पोशाक हेतु 5000 रुपये प्रत्येक की दर से अग्रिम भुगतान किया जाता है।

आवास सहायता योजना

  • इस योजना के अंतर्गत निर्धारित मानको के पूर्ण करने पर नया आवास बनाने अथवा क्रय करने हेतु एक लाख रूपये की धनराशिदी जाती है
  • 15,000 रुपये की धनराशि पुराने आवास की मरम्मत करने हेतु अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है।
  • योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के मानकों के अनुरूप है।

शौचालय सहायता योजना

  • आवेदन करने पर 12,000 रुपये की राशि 2 समान किस्तों में दी जाती है।
  • प्रथम किस्त रू6,000 प्रोत्साहन अग्रिम के रूप में देय तथा दूसरी किस्त निर्माण पूर्ण होने तथा शौचालय का प्रयोग प्रारम्भ करने पर जिला पंचायत अधिकारी के माध्यम से दी जाती है।
  • भुगतान लाभार्थी के बैंक खातों में जिला पंचायत अधिकारी द्वारा हस्तांतरित किया जाता है।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment