उत्तरप्रदेश पान उत्पादन को प्रोत्साहन योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

Paan Kheti Yojana UP 2023: उत्तरप्रदेश राज्य में पान की खेती करने के लिए पान उत्पादन को प्रोत्साहन योजना को शुरू किया गया है।

Paan Kheti Yojana UP

इस लेख में पान की खेती के लाभ इसके उद्देश्य एवं ऑनलाइन आवेदन के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है।

उत्तरप्रदेश पान उत्पादन को प्रोत्साहन योजना 2023

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत राज्य में पान विकास योजना को शुरू किया गया है। योजना में पान उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है। इसके तहत पान की खेती 1500 वर्गमीटर में प्रति बरेजा निर्माण लागत की धनराशि 1 लाख 51 हजार 360 रु का पचास प्रतिशत धनराशि 75 हजार 680 रु लाभार्थी कृषक को अनुदान/सहायता सीधे बैक खाते में दिए जाते है।

Paan Kheti Yojana UP का उद्देश्य

उत्तरप्रदेश पान की खेती योजना का मुख्य उद्देश्य पान उत्पादको की आय में वृद्धि करके उनके आर्थिक जीवन स्तर में सुधार लाना है।

  • लोगो के रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना है।
  • पान उत्पादकों को अन्य दूसरे व्यवसाय क्षेत्रों मे पलायन से रोकना।
  • प्रति इकाई क्षेत्र से अधिक से अधिक आय एवं रोजगार के अवसर लोगो के लिए उपलब्ध कराना।
  • गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन के लिये कृषि कृतिम संसाधनों में वृद्धि करना।
  • पान के उत्पादन में नवीन उन्नत तकनीकों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • पान की खेती के क्षेत्रफल में अधिक से अधिक वृद्धि करना।
  • रोग एवं कीट नियंत्रण में प्रदेश में वैज्ञानिक जैविक तरीकों को बढ़ावा देना।
  • राज्य में ग्रेडिंग, पैकिंग भण्डारण, परिवहन एवं विपणन में सुधार लाते हुए पान को विश्व स्तर पर ले जाना।

UP पान की खेती योजना पात्रता

Paan Kheti Yojana में सभी वर्ग के आवेदकों को लाभ दिया जायेगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा महिला आवेदकों को वरीयता दी जायेगी। जिसमे

  • आवेदक के पास स्वयं का सिंचाई साधन होना आवश्यक है।
  • पान की खेती में रूचि रखने वाले किसानो को पहले वरीयता दी जायेगी।
  • लाभार्थी के पास पहचान पत्र वोटर कार्ड/राशन कार्ड/आधार कार्ड/पासपोर्ट में से कोई एक होना चाहिए।
  • ऑनलाइन आवेदन रजिस्ट्रेशन के साथ यूपी भू-अभिलेख संलग्न करना अनिवार्य होगा।
  • कृषक के पास बैंक खाता पासबुक होना अनिवार्य है।

Paan Kheti Yojana Utterpradesh जरुरी दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. खसरा / खतौनी / नक्शा भू अभिलेख
  3. बैंक पासबुक
  4. मोबाइल नंबर

उत्तर प्रदेश पान की खेती योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

UP Paan Kheti Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिये वेबसाइट आवेदक को आधिकारिक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश वेबसाइट पोर्टल upagriculture.com पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके लिए किसान जनसुविधा केन्द्र, कृषक लोकवाणी या फिर साइबर कैफे आदि के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकता है।

किसान ऑनलाइन पंजीयन करे – क्लिक करे

पान की खेती आवेदन PDF फॉर्म डाउनलोड करे – क्लिक करे

योजना के अंतर्गत जनपद

उन्नाव रायबरेलीबाराबंकी
 सुल्तानपुरप्रतापगढ़
जौनपुरबलिया
गाजीपुरमहोबा
ललितपुरबांदा
लखनऊकानपुर नगर
आजमगढ़हरदोई
अमेठीप्रयागराज
सीतापुरवाराणसी
मिर्जापुरसोनभद्र

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment