मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र भर्ती ऑनलाइन आवेदन 2023 – पात्रता, रिजल्ट

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

MP CM Yuva internship Yojana: मध्यप्रदेश में प्रदेश के युवाओ को इंटर्नशिप कराई जाएगी, जिससे युवाओ का बेहतर विकास होगा। इसलिए मध्यप्रदेश सरकार ने “मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र युवा इंटर्नशिप योजना 2023” (Madhya Pradesh Mukhyamantri Jan Seva Mitra Yuva Internship Yojana MP Online) शुरू की है। आईये जानते है विस्तार से ऑनलाइन आवेदन, पात्रता Mukhyamantri Jan Seva Mitra Registration, Result की पूरी जानकारी।

Mukhyamantri Jan Seva Mitra Registration

मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र योजना 2023

युवा विकास में सहयोगी बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र युवा इंटर्नशिप योजना शुरू की है। योजना के तहत युवाओ को इंटर्नशिप दे कर मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र (Mukhyamantri Jan Seva Mitra) बनने का मौका मिलेगा। साथ ही इंटर्नशिप करने वाले युवाओ को प्रतिमाह 8000 रूपये का स्टायपेंड भी दिया जायेगा। स्किम में प्रत्येक विकासखंड से 15 इंटर्न्स युवाओ को एवं प्रदेशभर से कुल 4695 युवाओ का चयन किया जायेगा। चयनित युवाओ को विकास योजनाओ की जानकारी के साथ जमीनी स्तर पर काम करना होगा।

MP CM Yuva internship Yojana उद्देश्य

Mukhyamantri Jan Seva Mitra Yuva Internship Yojana का मुख्य उद्देश्य स्नातक तथा स्नातकोत्तर युवाओ को विभिन्न सरकारी विभागों की विकास योजनाओ जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कर, इंटर्नशिप प्रदान करना है।

MP Yuva Internship Result 2023

Mukhyamantri Jan Seva Mitra मुख्य बाते

योजना का नाम मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र योजना
योजना शुरू की गयी 7 दिसंबर 2022
दूसरी बेच के लिए आवेदन 2 जुलाई 2023 से शुरू
पोर्टल MP Online
संस्थान अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान
पोस्ट मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र
कुल पद 4695
स्टायपेंडप्रतिमाह 8000 रूपये
आवेदन फार्म Available
रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट www.services.mp.gov.in

Mukhyamantri Yuva Internship Yojana पात्रता

  • पिछले 2 वर्षो में उत्तीर्ण स्नातक तथा स्नातकोत्तर युवा
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु 29 वर्ष
  • मध्यप्रदेश के मूल निवासी

MP Mukhyamantri Jan Seva Mitra दस्तावेज

  1. स्नातक या स्नातकोतर कॉलेज पास मार्कशीट
  2. कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची
  3. मूल निवासी प्रमाण पत्र
  4. समग्र आईडी
  5. पासपोर्ट फोटो
  6. मोबाइल नंबर
  7. ई मेल आईडी

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023

Jan Seva Mitra Registration: ग्रेजुएट कॉलेज पास छात्र 7 दिसंबर 2022 से Mukhyamantri Yuva Internship Yojana MP Online आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की जानकारी निचे दी गयी है। दस्तावेज से सम्बंधित जानकारी ऊपर दी गयी है।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना ऑनलाइन आवेदन
  • योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एम. पी. ई-सर्विस पोर्टल – services.mp.gov.in/eservice/eServices लिंक पर क्लिक करे।
  • भर्ती एवं रोजगार पर क्लिक करे
  • मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना – Apply पर क्लिक करे।
  • वेंडर / सिटीजन लॉगिन पेज ओपन होगा।
  • यदि आपने पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है तो लॉगिन करे अन्यथा Sign UP बटन पर क्लिक करे।
  • सभी जानकारी नाम, मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी, पासवर्ड दर्ज कर रजिस्टर करे।

एमपी ई सर्विस पोर्टल पर लॉगिन करे

  • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर पोर्टल पर लॉगिन करे।
  • भर्ती एवं रोजगार सेक्शन में मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजनाआवेदन करे पर क्लिक करे।
  • आवेदन फॉर्म में समग्र आईडी दर्ज करे।
  • सभी जरुरी जानकारी, शैक्षणिक योग्यता दर्ज कर, दस्तावेज अपलोड करे।
  • इसके बाद MP jan seva mitra bharti फार्म को ऑनलाइन सब्मिट करे।

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती रिजल्ट 2023

एम. पी. ई-सर्विस पोर्टल पर Mukhyamantri Jan Seva Mitra Result जारी कर दिया है। आवेदक उम्मीदवार अपने जिले की लिस्ट PDF में डाउनलोड कर अपना नाम देख सकता है।

Mukhyamantri Yuva Internship Yojana Result

ऐसे देखे लिस्ट में नाम –

  • सबसे पहले MP e-Service Portal पर इस लिंक को क्लिक करे .
  • इसके बाद View बटन पर क्लिक करे।
  • रिजल्ट लिंक पेज ओपन होगा।
  • इसमें अपना जिला खोजे – list 1 एवं list 2 पीडीऍफ़ में डाउनलोड करे।
  • लिस्ट में अपना नाम देखे।

जिन आवेदकों का साक्षात्कार के लिए चयन हुवा है उनको जिला कार्यालय द्वारा फोन या मेसेज कर बुलाया जायेगा। मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना साक्षात्कार 4 से 9 जनवरी 2023 के बीच संबंधित जिलों में आयोजित किए जाएंगे।

आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार के लिए आवेदक को उपस्थित होना होगा। दस्तावेजों के बिना साक्षात्कार के लिए रिपोर्ट करने वाले आवेदक को अयोग्य माना जाएगा।

  • फोटो ID ( आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID, पासपोर्ट, पैन कार्ड)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • स्नातक और स्नातकोत्तर की अंकसूची
  • कक्षा 10 और 12 वीं की अंकसूची
  • 2 पासपोर्ट साईज फोटो
  • मोबाईल नंबर
  • ई-मेल आई.डी.
  • अन्य प्रमाण पत्र (जो आवेदन करते समय संलग्न किए गए हों)

MP Jan Seva Mitra Yuva internship Yojana सम्पर्क करे

अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर – 07552700800 पर सम्पर्क करे।

महत्वपूर्ण योजनाएँ पढ़े

TRC MPonline Varg 3 Bharti Councelling 
संबल कार्ड डाउनलोड 2022] Sambal Portal, मुख्यमं
MP Primary Teacher Varg 3 Bharti Councelling 
MP एम राशन मित्र पोर्टल नवीन प्रारूप पात्रता
समग्र परिवार आईडी में नाम कैसे जोड़े 2023

छात्रों के द्वारा पूछे गए प्रश्न – FAQ

एमपी जन सेवा मित्र भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

MP Mukhyamantri Jan Seva Mitra योजना के प्रथम बेच के ऑनलाइन आवेदन 7 दिसंबर 2022 से भरे गए थे। दूसरी बेच के रजिस्ट्रेशन 2 जुलाई 2023 से शुरू।

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र के कुल कितने पद है?

Mukhyamantri Jan Seva Mitra Bharti प्रथम बेच में 4695 पद है। एवं द्वितीय बेच में 4 हजार 700 नए सीएम जनसेवा मित्रों की और भर्ती की जाएगी, जिससे पंचायत स्तर तक उनकी पहुँच हो सके।

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र में इंटर्नशिप करने पर कितनी स्टायपेंड सेलरी दिया जायेगा?

इंटर्नशिप करने वाले छात्र को प्रतिमाह 8000 रु का स्टायपेंड दिया जायेगा।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment