CG Kanya Vivah Yojana 2024: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना रजिस्ट्रेशन

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Chhattisgarh 2024: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश में गरीब परिवारों की कन्याओ को विवाह में परेशानी को देखते हुए “छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना” को शुरू किया है। मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत विवाह करने पर 25000 रु की सहायता प्रदान की जाती है। कन्या विवाह योजना ऑनलाइन आवेदन के बारे में पूरी जानकरी दी गयी है। जिससे आप योजना का लाभ उठा सके।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2024

प्रदेश में ऐसे कई परिवार है जो आर्थिक रूप से कमजोर है। माँ बाप बेटी की शादी के लिए कई जगह से कर्ज लेकर अपनी बेटी का विवाह करते है। ऐसे में परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) को शुरू किया है।

योजना का नामछत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
राज्यछत्तीसगढ़
योजना का उद्देश्यकन्या विवाह के लिए सहायता प्रदान करना
लाभार्थीकन्या
आधिकारिक वेबसाइटwww.cgwcd.gov.in

कन्या विवाह योजना के तहत कन्या के विवाह हेतु अधिकतम 25000 रूपये की राशि प्रदान की जाती है।

  • इसमें से वर-वधु हेतु श्रृंगार सामग्री पर राशि 5000 रूपये,
  • अन्य उपहार सामग्री पर राशि 14000 रूपये,
  • वधु को बैंक ड्राफ्ट के रूप में राशि 1000 रूपये तथा
  • सामूहिक विवाह आयोजन पर प्रति कन्या राशि 5000 रूपये तक व्यय की जा सकती है।

CG कन्या विवाह योजना का उद्देश्य 

छत्तीसगढ़ विवाह योजना (Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को कन्या के विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण के लिए योजना को शुरू किया है।

  • सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देना,
  • सामूहिक विवाहों के आयोजन
  • सामाजिक स्थिति में सुधार,
  • सामूहिक विवाहों का प्रोत्साहन तथा
  • विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना।

CG कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ पात्रता 

कन्या विवाह योजना में आर्थिक रूप से कमजोर सभी लोगो को पात्रता मिलेगी।

  • परिवार की वार्षिक आय कम होना चाहिए
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार
  • मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अन्तर्गत राशन कार्डधारी परिवार
  • कन्या की 18 वर्ष से अधिक आयु होना चाहिए
  • परिवार की अधिकतम दो कन्याओं को योजना का लाभ मिल सकता है
  • राज्य शासन द्वारा CG कन्या विवाह योजना अन्तर्गत विधवा/अनाथ/निराश्रित कन्याओं को भी शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आवश्यक दस्तावेज 

  1. राशन कार्ड की प्रति
  2. वर और वधु का आधार कार्ड
  3. मोबाइल नंबर
  4. कन्या का बैंक खाता
  5. मूलनिवासी प्रमाण पत्र
  6. आयु सम्बन्धी प्रमाण के लिए – अंकसूची या जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड
  7. जाति प्रमाण पत्र
  8. आय प्रमाण पत्र
  9. वर तथा वधु का सयुंक्त फोटो

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आवेदन पंजीयन 

CG Mukhyamantri Kanyadan Yojana Registration: कन्या विवाह योजना के तहत पंजीयन करने के लिए अभी ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा नहीं है।

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Application Form: ऑफलाइन छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) में आवेदन करने के लिए आपको अपनी ग्राम पंचायत से आवेदन फॉर्म को लेना होगा। आवेदन फॉर्म में सभी जरुरी जानकारी भर के जमा करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवक्षेक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी या जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी से संपर्क करे।

CG Kanya Vivah Yojana Form PDF Download

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हेतु आवेदन पत्र – अपनी ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना फॉर्म ले सकते है।

छत्तीसगढ़ कन्या विवाह योजना संपर्क करे 

0771-4267996 , 4023996

योजना की जानकारी के लिए क्लिक करे 

यह भी पढ़े

FAQ

CG मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कितनी राशि दी जाती है?

योजना में 25000 रु की सहायता दी जाती है।

छत्तीसगढ़ विवाह योजना कौन से विभाग द्वारा संचालित की जाती है।

योजना का क्रियान्वय एवं संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment