राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना मध्य प्रदेश 2024 – Rashtriya Parivar Sahayata Yojana MP

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना MP | राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना मध्य प्रदेश | Rashtriya Parivar Sahayata Yojana MP 2024 | राष्ट्रीय परिवार सहायता फॉर्म | आर्थिक सहायता योजना फॉर्म ऑनलाइन | राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना Form MP

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना 2024

MP Rashtriya Parivar Sahayata Yojana: मध्यप्रदेश राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर तथा गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार के “राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम” के तहत मध्यप्रदेश राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना को शुरू किया गया है। योजना के अंतर्गत परिवार के मुख्या की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर सरकार के द्वारा 20 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों के ऐसे सदस्य जिसकी प्राकृतिक या अप्राकृतिक मृत्यु हो जाने पर पीड़ित परिवार को सामाजिक सुरक्षा प्रदान के उद्देश्य से आर्थिक सहायता प्रदाय की जाती है। राज्य में योजना का क्रियान्वयन एवं संचालन मध्यप्रदेश शासन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्‍तजन कल्‍याण विभाग (socialsecurity mp gov in) द्वारा किया जा रहा है ।

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी)

NSAP : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रशासित एक कल्याणकारी कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी लागू किया गया है। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) के तहत, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना (National Family Benefit Scheme – NFBS) शुरू की गयी है।

इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के “प्राथमिक कमाने वाले” मुख्या की मृत्यु के मामले में, 20,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान परिवार को प्रदान किया जाता है। योजना में निर्दिष्ट प्राथमिक मुख्या, चाहे वह पुरुष हो या महिला, परिवार का सदस्य होना चाहिए, जिसकी कमाई का कुल घरेलू आय में महत्वपूर्ण योगदान हो। तथा उसकी कमाई से घर चलता हो।

Rashtriya Parivar Sahayata Yojana का उद्देश्य  

Rashtriya Parivar Sahayata Yojana MP का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के ऐसे सदस्य जिसकी प्राकृतिक अथवा अप्राकृतिक मृत्यु हो जाने पर पीड़ित परिवार को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। मध्यप्रदेश राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत परिवार के मुख्या की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर सरकार के द्वारा बीस हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है।

मध्यप्रदेश राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के लाभ 

  • पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा।
  • परिवार को 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता मिलेगी
  • इससे परिवार के सदस्यों को मदद मिलेगी।

Rashtriya Parivar Sahayata Yojana MP 2024 के मुख्यबिंदु 

योजना का नाममध्यप्रदेश राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना
विभागसामाजिक न्याय एवं नि:शक्‍तजन कल्‍याण विभाग
किसके द्वारा शुरू किया गयाभारत सरकार
योजना का उद्देश्यआर्थिक सहायता प्रदान करना
सहायता राशि20,000 रूपये
आवेदन फॉर्मAvailable 
आवेदन का प्रकारऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.socialsecurity.mp.gov.in

मध्यप्रदेश राष्ट्रीय परिवार सहायता पात्रता 

  • मृतक की आयु 18 वर्ष से अधिक किन्तु 60 वर्ष से कम होना अनिवार्य है।
  • परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य रहा हो।
  • गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार का सदस्य होना चाहिए।

MP Rashtriya Parivar Sahayata Yojana दस्तावेज 

निर्धारित ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद आवेदन उनके मूल निवास के अन्तर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत, शहरी क्षेत्र में नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर पंचायत के कार्यालय में निम्न दस्तावेजों के साथ जमा करायें :-

  1. समग्र आईडी क्रमांक
  2. समग्र परिवार आईडी
  3. BPL राशन कार्ड
  4. आयु प्रमाण पत्र
  5. मृत्यु प्रमाण पत्र
  6. दुर्घटना में हुई मृत्यु के मामले मे पुलिस मे दर्ज प्राथमिक रिपोर्ट।

मध्यप्रदेश राष्ट्रीय परिवार सहायता ऑनलाइन आवेदन 

MP Rashtriya Parivar Sahayata Yojana Registration Online 2024: में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट socialsecurity.mp.gov.in पर जाय।

MP Rashtriya Parivar Sahayata Yojana registration
  • राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के लिंक बटन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद पोर्टल पर मेनू सेक्शन में ‘Online Application’ लिंक पर क्लिक करे।
  • एक नयी टेब में ‘मृतक सदस्य का पंजीयन करे’ फॉर्म खुलेगा।
  • समग्र सदस्य आईडी दर्ज कर, सर्च बटन पर क्लिक करे।
  • आवेदक का नाम को चुने।
  • सभी जरुरी जानकारी दर्ज करे।
  • राशन कार्ड सम्बन्धी जानकारी दर्ज करे।
  • फॉर्म को सब्मिट करे।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल ले।

राष्ट्रीय परिवार सहायता स्टेटस

MP Rashtriya Parivar Sahayata Yojana 2024 Status देखने के लिए आपको राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.socialsecurity.mp.gov.in पर जाना होगा।

  • राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के लिंक पर क्लिक करे।
  • Report सेक्शन में ‘Track The Beneficiaries’ लिंक पर क्लिक करे।
  • National Family Benefit Scheme Track Status फॉर्म खुलेगा।
  • उसमे समग्र सदस्य आईडी या परिवार आईडी दर्ज करे।
  • आवेदक का स्टेटस जाने बटन पर क्लिक करे।

इसी तरह पोर्टल पर निम्न जानकारिया प्राप्त की जा सकती है

  1. District Wise Report
  2. Local Body Wise Report
  3. Category Wise Report
  4. लाभान्वित हितग्राहियों की सूची

संपर्क करे 

समग्र सेल : 0755-2555700

दूरभाष नम्बर : 0755-2556916

FAQ 

राष्ट्रिय परिवार सहायता योजना में कितनी राशि मिलती है?

योजना के तहत परिवार को 20 हजार रुपये दिए जाते है।

MP Rashtriya Parivar Sahayata Yojana की आधिकारिक वेबसाइट का नाम क्या है?

www.socialsecurity.mp.gov.in

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment