Bakri Palan Yojana MP 2024: बकरी पालन योजना ऑनलाइन आवेदन । पात्रता जानकारी

Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Channel Join Now
Join YouTube Channel Join Now

मध्यप्रदेश बकरी इकाई का प्रदाय योजना | बकरी पालन लोन मध्यप्रदेश 2024 | बकरा प्रदाय योजना | bakri palan loan yojana mp | बकरी पालन लोन सब्सिडी mp

MP बकरी पालन एक महत्वपूर्ण और लाभ प्रदान करने वाला बिजनेस है। इसमें व्यक्ति व्यक्ति कम जगह में व्यवसाय शुरू कर सकता है। इसके लिए उसे सरकार लोन भी उपलब्ध कराती है। अगर बकरी पालन का व्यवसाय किया जाए तो इसमें काफी मुनाफा होता है।

मध्यप्रदेश अनुदान पर बकरी इकाई का प्रदाय योजना 

बकरी पालन योजना मध्यप्रदेश (Bakri Palan Yojana MP) के तहत मध्यप्रदेश के सभी वर्ग के भूमिहीन,कृषि मजदूर,सीमान्त एवं लघु कृषकों के लिये योजना को शुरू किया गया है। जिसमे हितग्राही को बकरी पालन का अनुभव हो। यह योजना प्रदेश के सभी जिलों में संचालित की जा रही है। पशुपालन एवं डेरी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस योजना का कार्यान्वयन एवं संचालन किया जाता है। बकरी पालन योजना में हितग्राही को सरकार के द्वारा अनुदान प्रदान किया जाता है। इसमें 10 बकरी तथा 1 बकरा (जमुनापारी /बारबरी/सिरोही /बीटल बकरा) उच्च नस्ल का हितग्राही को योजना के तहत दिया जाता है। इन सभी का 5 वर्ष के लिए बीमा भी किया जाता है। बकरी आहार के लिए 3 माह के लिये 250 ग्राम प्रतिदिन रू 12 प्रतिकिलो के हिसाब से अनुदान राशि दी जाती है। योजना की कुल राशि रु 77456 है।

Bakri Palan Yojana MP

MP बकरी पालन योजना का उद्देश्य

  • देशी बकरियों मे नस्ल सुधार करना।
  • हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति मे सुधार लाना।
  • मांस तथा दुग्ध उत्पादन मे वृद्धि करना।

कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना

बकरी पालन योजना के लाभ

  • सभी वर्ग के भूमिहीन,कृषि मजदूर,सीमान्त एवं लघु कृषकों के लिये यह योजना है
  • योजना प्रदेश के सभी जिलों में संचालित की जा रही है।
  • देशी बकरियों मे नस्ल सुधार होगा।
  • लोगो को आय का स्रोत मिलेगा।
  • दुग्ध एवं मांस उत्पादन में वृद्धि होगी।

Bakri Palan Yojana MP के लिए पात्रता

यह योजना राज्य सभी वर्ग के भूमिहीन,कृषि मजदूर,सीमान्त एवं लघु कृषकों के लिये।

मध्यप्रदेश बकरी पालन योजना आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. पासपोर्ट फोटो
  3. बैंक पासबुक
  4. निवास प्रमाण पत्र 
  5. जाति प्रमाण पत्र
  6. मोबाइल फ़ोन नंबर

मध्यप्रदेश ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना

Bakri Palan Yojana MP इकाई लागत

सं.क्र.                           विवरण                  (10+1) बकरी इकाई
1.देशी स्थानीय नस्ल की बकरी दर 6000/- प्रति बकरी60000.00
2.1 जमुनापारी /बारबरी/सिरोही /बीटल बकरा7500.00
3.बीमा राषि 10.35: के दर से 5 वर्ष के लिये6986.00
4.बकरी आहार 3 माह के लिये 250 ग्राम प्रतिदिन रू 12/- प्रतिकिलो2970.00
योग77456.00

बकरी पालन लोन सब्सिडी mp

अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति वर्ग के लिए60  प्रतिशत्अनुदान रु.46474.00
सामान्य वर्ग के लिये40 प्रतिशत्अनुदान रु. 30982.00

इकाई लागत का 10 प्रतिशत् अंशदान हितग्राही द्वारा दिया जायेगा, शेष ऋण बैंक द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।

मध्यप्रदेश बकरी पालन योजना में आवेदन कैसे भरे?

Bakri Palan Yojana MP चयन प्रक्रिया: हितग्राहियों का ग्राम सभा में अनुमोदन। ग्राम सभा से अनुमोदित हितग्राहियों का जनपद पंचायत की सभा में अनुमोदन। जनपद पंचायत के अनुमोदन उपरांत जिले के उप संचालक पशुपालन विभाग अनुमोदित प्रकरण को स्वीकृति हेतु बैंक को प्रेषित कर स्वीकृति प्राप्त करेगें।

संपर्क: संबंधित जिले के निकटतम पशु चिकित्सा अधिकारी/पशु औषधालय के प्रभारी /उपसंचालक पशु चिकित्सा ।

बकरी पालन योजना MP की मुख्य बाते 

योजना का नाममध्यप्रदेश बकरी पालन योजना
विभागपशुपालन एवं डेरी विभाग, मध्यप्रदेश शासन
राज्यमध्यप्रदेश
योजना का उद्देश्यहितग्राहियों की आर्थिक स्थिति मे सुधार लाना
लाभार्थीसभी वर्ग के भूमिहीन,कृषि मजदूर,सीमान्त एवं लघु कृषकों के लिये यह योजना है
आधिकारिक वेबसाइटwww.mpdah.gov.in

FAQ 

प्रश्न: बकरी पालन योजना में कितना लाभ मिलता है?

यदि हम छोटे तोर पर देखे तो 10 बकरिया पालने पर हम प्रति बकरी 7 से 8 हजार रुपये में बेचते है तो हमे 10 बकरियों के 70,000 रुपये मिलेंगे, इसमें 20 हजार रुपये खाने पर खर्च करने पर, 50,000 रुपये का लाभ मिलता है।

प्रश्न: बकरी पालन योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?

Bakri Palan Yojana MP में 60 से 40 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है।

योजना नोटिफिकेशन 🔔 पाने के लिए ग्रुप जॉइन करे

व्हाट्सऐप ग्रुप जॉइन करे WhatsApp Channel | Group 1 | Group 2 | Group 3
टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करेJoin Telegram Group
सोशल मिडिया ग्रुप जॉइन करेGoogle News | Facebook | YouTube | Instagram | Pinterest | Twitter
YojanaHindiMe HomeClick Here

Leave a Comment